Apple Benefits In Hindi : सेब - एक स्वस्थ जीवन की प्राकृतिक दवाई

 

Apple Benefits In Hindi : सेब - एक स्वस्थ जीवन की प्राकृतिक दवाई

दोस्तों आपने यह बात तो जरूर सुनी होगी - An Apple A Day Keeps The Doctor Away अर्थात एक सेब रोजाना खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सेब फलों की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों में से एक है। यह पल सिकंदर महान के मध्य एशिया आने के बाद से ज्यादा प्रचलित हो गया। आज हम आपको Apple Benefits In Hindi : सेब - एक स्वस्थ जीवन की प्राकृतिक दवाई के बारे में विस्तार से बताएंगे।

    Apple Benefits In Hindi : सेब - एक स्वस्थ जीवन की प्राकृतिक दवाई 

    सेब फल की एक ही नहीं बल्कि 7500 से ज्यादा प्रजातियां होती है। लाल रंग के सेब मे भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। लाल रंग के साथ ही पीले और हरे रंग के सेब भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। सेब का सिर्फ छिलका और गुदा खाया जाता है और इसके बीच छोड़ दिए जाते हैं। सेब फल में भरपूर मात्रा में विटामिंस , फाइबर और भी अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब खाने के अनेकों फायदे हैं जो आपका जीवन बेहतर बनाने में काफी मदद करेंगे। आज इन्हीं फायदों के बारे में हम आगे पढ़ेंगे।

    सेब खाने के फायदे - 

    सेब लीवर के लिए फायदेमंद ( Apple Is Beneficial For Liver )

    सेब का सेवन करने से लिवर से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं। सेब में विष हरण गुण पाए जाते हैं । नियमित रूप से सेब खाने से शरीर के सभी अंगों में रक्त प्रवाह में काफी सुधार होगा। लीवर में उत्पन्न होने वाले जहरीले पदार्थों को सेब साफ कर देता है। सेब का रस पीने से पेट से जुड़ी हर समस्या का समाधान हो जाता है। सेब हमेशा से ही गुर्दे और लीवर के लिए सबसे बेहतरीन फल बताया गया है।

    सेब से करे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल ( Control Cholesterol With Apple )

    व्यक्ति का अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना सेहत के लिए काफी जरूरी है। रोजाना नियमित रूप से सेब खाने से व्यक्ति अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में ला सकता है। सेब में पेक्टिन पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में करने में सहायक रहता है। पेक्टिन फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल जैसे घटक कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी कम कर देते हैं। यदि आप कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से परेशान हैं तो आज से ही नियमित रूप से सेव खाना शुरू करें यह आपके स्वास्थ्य मैं काफी अच्छी सुधार लाएगा।

    सेब से करें मधुमेह का इलाज ( Diabetes Treatment With Apple )

    आज की दुनिया में हर तीसरा इंसान मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त है। सेब एक ऐसा फल है जो व्यक्ति के शरीर में शुगर की मात्रा को तो कम करता ही है साथ ही साथ किसी स्वस्थ व्यक्ति को डायबिटीज बीमारी होने से भी बचाता है। सेब व्यक्ति की पाचन क्रिया में काफी सुधार करता है। सेब व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। जो व्यक्ति एक हफ्ते में 3 सेब खाते हैं उनमें टाइप 2 मधुमेह होने की संभावना काफी कम हो जाती है। नियमित रूप से सेब खाने से एक बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ महसूस करने लगता है।

    सेब वजन घटाने में फायदेमंद ( Apple Is Beneficial For Weight loss )

    Apple Benefits In Hindi : सेब - एक स्वस्थ जीवन की प्राकृतिक दवाई


    सेब फल में किसी भी प्रकार का कोई फैट नहीं पाया जाता। सेब में काफी कम कैलोरी होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसी कारण से सेब वजन घटाने में काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। रोजाना दो सेब खाने से आप काफी जल्दी अपना वजन घटा पाएंगे। सेब खाने से आपको पेट भरा भरा लगेगा जिसके कारण आप कम खाना खाएंगे। साथ ही साथ यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में भी सहायक रहेगा। तो यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो नियमित रूप से सेब का सेवन करें।

    सेब खाने से कैंसर से बचाव ( Cancer Prevention By Eating Apple )

    सेब एक ऐसा फल है जो केंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में कारगर साबित होता है। साथ ही सेब खाने से यह व्यक्ति के शरीर का कैंसर से बचाव करता है और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। सेब ज्यादातर स्तन , पेट , जिगर और फेफड़ों के कैंसर में रोकथाम के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि एक व्यक्ति रोजाना नियमित रूप से सेब खाता है तो उसकी कैंसर से मृत्यु होने का खतरा काफी घट जाता है । यदि आप कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करना चाहते हैं तो आपको रोजाना सेब खाना शुरू करना होगा यह आपके स्वास्थ्य को मजबूत बनाएगा। सेब के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुण के कारण कैंसर में व्यक्ति की सूजन कम करने में मदद करता है और उभारने में सहायक होता है।

    सेब मस्तिष्क के विकास के लिए जरूरी ( Necessary For Brain Development )

    मानव शरीर में मस्तिष्क की मुख्य भूमिका होती है और मस्तिष्क का विकास बहुत जरूरी है। नियमित रूप से सेब खाने से होने वाली मस्तिष्क की अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। सेब मस्तिष्क में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। यदि एक व्यक्ति रोजाना सेब खाता है तो वह मस्तिष्क की कमजोरी को आसानी से दूर कर सकता है। बच्चे बूढ़े बुजुर्ग और महिलाओं के सेब खाने से याददाश्त मजबूत होती है। सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी यानी भूलने की बीमारी मैं भी काफी सुधार किया जा सकता है। सेब मे quercetin होता है जो दिमाग को तेज करने में मदद करता है। सेब का छिलका समित खाने से दिमाग में पोषण की कमी कभी नहीं होती।

    सेब खाने से होंगे मजबूत और सफेद दांत ( Eat Apple For Strong & White Teeth )

    सेब फल में मेलिक एसिड पाया जाता है जो मुंह की लार के उत्पादन को बढ़ाता है जिस कारण मुंह के बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं। सेब खाने से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। रोजाना नियमित रूप से सेब खाने से दांत मजबूत और सफेद हो जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। सेब में विटामिन और खनिज की मात्रा पर्याप्त मात्रा में होती है जो दातों को मजबूत बनाने में सहायता करती है। दांतो के साथ मसूड़ों को मजबूत करने के लिए सेब में फाइबर मौजूद रहते हैं। सेब को चबाकर खाने से दांतों में लगे दाग आसानी से छूट जाते हैं। सेब खाने के बाद आपको हमेशा कुल्ला करना चाहिए।

    सेब के बारे में पूछे गए कुछ प्रश्न - 

    सेब कब नहीं खाना चाहिए ?

    खाना खाने के तुरंत बाद सेब बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

    प्रतिदिन एक सेब खाने से क्या होता है ?

    रोजाना एक सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर रहती है तथा आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    एक (1) दिन में कितने सेब खा सकते हैं ?

    1 दिन में आपको ज्यादा से ज्यादा दो सेब खाने चाहिए।

    सेब किसे नहीं खाना चाहिए ?

    जिन लोगों को गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं उन्हें सेब नहीं खाना चाहिए।

    सेब खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए ? 

    किसी भी फल को खाने के बाद कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

    सेब खाने का सबसे अच्छा समय क्या है ?

    सेब खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का समय बताया जाता है ।


    दोस्तों मैं आशा करता हूं आप सब को यह जानकारी पसंद आई होगी इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपना फीडबैक कमेंट करें।

    www.duniyakikhoj.com


    धन्यवाद


    [ DUNIYA KI KHOJ ]

    No comments

    Powered by Blogger.