ANIL DUJANA : Encounter , Life , Village, Crime Records ,Gang || Full Story ||

 अनिल दुजाना : संपूर्ण जीवन की कहानी



दुजाना :

* दुजाना गांव गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है।

* गांव में 80% लोग गुर्जर बिरादरी के हैं।

* बाकी 20% जनसंख्या अन्य बिरादरी की है।

* यहां नागर गोत्र का डंका बजता है।

* प्राचीन दादी सती मंदिर इसी गांव में स्थित है।

* अनिल दुजाना गांव का ही निवासी था।

दुजाना गांव के लोग हमेशा एक बात कहते हैं -

 "बंदूक की नाल और अनिल दुजाना की चाल पर कभी शक मत करना "


1. कैसे रखा अपराध की दुनिया में कदम




* सन 2000 से अनिल दुजाना के आपराधिक मामले शुरू हो गए थे।


* अनिल दुजाना जो की एक नाबालिक लड़का था वह क्षेत्र में अपना रुतबा जमाने की फिराक में था


* अनिल दुजाना ने अपराध की शुरुआत छोटी मोटी चोरियों से करी।


* फिर धीरे-धीरे अपराध बड़े रूप लेने लगी


* अब अनिल दुजाना नाम का एक लड़का हाथ में तमंचा लहराकर बात करता था।


* सन 2002 में अनिल दुजाना पर पहला केस दर्ज हुआ। (साइकल चोरी)


* लोगों का कहना यह है कि साइकिल चोरी का इल्जाम आपसी रंजिश में लगाया गया था इसके             इसके बाद अनिल दुजाना की मानसिकता और घातक हो गई अब अनिल ने कुछ बड़ा कांड करने     की ठान ली थी।


* सन 2002 में ही अनिल दुजाना पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।


2. भाटी गैंग के साथ अनिल के संबंध -


* कुछ ही साल में अपराधिक मामले के बढ़ने से अब अनिल दुजाना ने भाटी गैंग में संबंध बनाए।


* जिस नरेश भाटी को पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच सुंदर भाटी ने मार डाला उसी नरेश भाटी के     छोटे भाई रणदीप भाटी ने गैंगस्टर सुंदर भाटी को मारने की कसम खाई।


* सुंदर भाटी को मारने के मकसद से रणदीप का मामा अमित कसाना उसके साथ जुड़ गया।


* उन दिनों अमित कसाना और अनिल दुजाना की बहुत गहरी दोस्ती चल रही थी।


* अमित कसाना ने अनिल दुजाना को सुंदर भाटी को मौत के घाट उतारने को कहा और अनिल             दुजाना इस काम को करने के लिए तैयार हो गया।


* अब अनिल दुजाना हर तरीके का हथियार चलाने में उस्ताद बन चुका था।


* भाटी गैंग में अनिल दुजाना ने शार्प शूटर के रूप में कदम रखा।


* अनिल नागर ने अपने नाम की दहशत बढ़ाने के लिए नाम के पीछे दुजाना लगाना शुरू कर दिया      था।


* अब अनिल दुजाना पर हत्या, लूट, डकैती हर तरह के अपराधिक मामले दर्ज हो चुके थे।


* गाजियाबाद नोएडा मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे क्षेत्र में अनिल दुजाना का सिक्का चलता था।


3. अनिल दुजाना की बड़ी गैंगवार -



* सन 2011 में नरेश भाटी गैंग के रणदीप भाटी को पता चला कि सुंदर भाटी गाजियाबाद में अपने         साले की शादी में आएगा।


* रणदीप भाटी ने पूरा प्लान अनिल दुजाना ,उमेश पंडित और अमित कसाना को समझा दिया था।


* 18 अक्टूबर 2011 को जहां सुंदर भाटी शादी में आने वाला था वहां जगह जगह पर शूटर छिप गए और सुंदर भाटी को मारने की पूरी प्लानिंग बना ली।


* सुंदर भाटी के शादी में पहुंचते ही पूरा हॉल AK-47 की गोलियों से गूंज उठा चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई जिससे थोड़ी देर में चार लोगों की लाशें बिछ गई।


* अच्छी किस्मत से सुंदर भाटी उस दिन वहां से बच निकला।


* सुंदर भाटी को खत्म करने के लिए अनिल दुजाना ने कुख्यात गैंगस्टर मुकीम काला से हाथ मिलाया दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते थे।


4. कैसे जेल से चलाई पूरी गैंग -





* 22 नवंबर 2011 की सुबह खेड़ी गांव के ग्राम प्रधान जयचंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी       गई।


* इस मामले में अनिल दुजाना के खिलाफ नाम दर्ज F.I.R दर्ज हुई।


* F.I.R के डेढ़ महीने बाद ही पुलिस ने अनिल दुजाना को गिरफ्तार कर लिया था।


* अब अनिल दुजाना ने क्षेत्र में अपनी दहशत बैठाने के लिए जेल से ही गैंग चलानी शुरू कर दी थी।


* अनिल दुजाना और भाटी गैंग के बीच अब गैंगवार होने लगे जिसमें बहुत से लोग मारे गए।


5. अनिल दुजाना के भाई की मौत (2014) -

* साल 2014 में अनिल दुजाना के छोटे भाई जय भगवान की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।


* दुजाना गैंग ने आरोप लगाया कि सुंदर भाटी के बदमाशों ने यह काम किया है।


* फिर क्षेत्र में वारदात अचानक बढ़ने लगी जिससे गांव वाले परेशान थे।


* इलाके के सभी गांवों ने मिलकर पंचायत करी जिसमें आपसे समझौते की बात रखी गई सुंदर भाटी     और अनिल दुजाना गैंग के बीच समझौता कराया गया जो सिर्फ दिखावे का समझौता बताया जाता      है।


6. सन 2014 की वारदात -





* साल 2014 में नोएडा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।


* चुनाव से पहले बीजेपी नेता विजय पंडित को गोलियों से भून कर मार डाला।


* इससे चारों तरफ भौकाल मच गया तथा पुलिस छानबीन में जुट गई।


* इस बीच विजय पंडित की पत्नी ने अनिल दुजाना के नाम का खुलासा किया और बताया अनिल         दुजाना ने जेल से फोन करके विजय पंडित को मारने की धमकी दी थी।


* सन 2015 में हुए राजकुमार शर्मा और सरकारी गनर नितिन वर्मा हत्याकांड में अनिल दुजाना ने        साजिश रची थी। 


7. सूरजपुर कोर्ट में करी थी अनिल दुजाना ने सगाई -



* 15 फरवरी 2019 को अनिल दुजाना को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया था।


* उस दिन यहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला।


* कोर्ट में एक लड़की पूजा सज धज कर आई फिर अनिल दुजाना और पूजा ने एक दूसरे को अंगूठी पहना कर सगाई करी थी।


* जांच करने पर पता चलता है कि पूजा और उसका परिवार बागपत का रहने वाला है।


* संपत्ति विवाद के चलते दोनों पार्टियों ने अपनी बेटियों की शादी गैंगस्टर से कर दी थी ।


- राजकुमार ने अपनी दो बेटियों की शादी गाजियाबाद के बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी के लड़कों              से करवा दी थी।


- लीलू ने अपनी बेटी पूजा की शादी अनिल दुजाना से करवा दी थी।


* फरवरी 2021 में जमानत पर अनिल दुजाना बाहर आया और फिर मंदिर में उसने शादी करी।


8. अनिल दुजाना का राजनीति में कदम -


* अनिल दुजाना की राजनीति में आने की बहुत इच्छा थी।


* अनिल दुजाना ने साल 2016 में जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था।


* साल 2021 में जिला पंचायत के चुनाव में अनिल दुजाना अपनी पत्नी पूजा को चुनाव लड़ाना चाह रहा था पर किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाया।


9. अनिल दुजाना का भौकाल और एनकाउंटर -





* अनिल दुजाना पर 21 सालों में 60 से अधिक मुकदमे चल रहे थे।


* अनिल को 12 केसों में सजा और 2 केस में बरी हो चुका था।


* अनिल दुजाना के खिलाफ कोई भी गवाह अपना मुंह कभी नहीं खोलता था।


* सुंदर भाटी गैंग के साथ हमेशा अनिल की अनबन रहती थी।


* अनिल दुजाना व्यापारियों से करोड़ों में रंगदारी मांगता था।


* योगी सरकार द्वारा जारी 65 माफियाओं की लिस्ट में गौतम बुध नगर में सबसे ऊपर अनिल             दुजाना का नाम था।


* लिस्ट में नाम आने के बाद से अनिल दुजाना पुलिस और S.T.F के निशाने पर था ।


* अप्रैल 2023 में जमानत पर अनिल दुजाना जेल से बाहर आया था।


* बाहर आते ही उसने फिर वही गुंडागर्दी शुरू कर दी थी।


* हाल ही में अनिल दुजाना की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले सामने आए थे।


* इसी बीच मेरठ में एसटीएफ ने 4 मई 2023 को अनिल दुजाना का एनकाउंटर कर दिया जिसमें         बताया जा रहा है कि किसी बड़ी काण्ड को अंजाम देने अनिल मेरठ पहुंचा था।


10. दादी सती में रखता था आस्था -






* अनिल दुजाना अपने ही दुजाना गांव में स्थित प्राचीन दादी सती मंदिर में मान्यता रखता था।


* अन्य ग्राम वासियों की तरह दादी सती की पूजा करता था।


* अनिल कोई भी कब्जा करने के बाद वहां जय दादी सती लिख देता था।


11. सुंदर सिंह की तरह बनने की थी इच्छा -





* दुजाना गांव में 70 से 80 के दशक में सुंदर सिंह का सिक्का चलता था।


* सुंदर सिंह हमेशा घोड़े पर चलता था।


* सुंदर सिंह के बारे में बताया जाता है कि वह गरीबों का हितेषी था।


* सुंदर सिंह ने एक बार संजय गांधी को मारने की धमकी दे दी थी।


* अनिल शुरू से ही सुंदर सिंह जैसा बनना चाहता था।


12. गुर्जर समाज में ऐसी घटना क्यों ?

* गुर्जर समाज शुरुआत से ही गौरवशाली समाज रहा है।

* यहां से बड़े-बड़े कलाकार, खिलाड़ी, समाज सुधारक और योद्धा आगे आए हैं जिन्होंने देश का        नाम रोशन किया है।

* जहां एक तरफ गुर्जर समाज पढ़ाई के प्रति ,खेल के प्रति ,सफलता की तरफ आगे बढ़ता दिखाई          देता है वहीं दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं निराशा पैदा कर देती हैं।


* किसी भी प्रकार का जुर्म करना गैरकानूनी है तथा हमारी नई युवा पीढ़ी को इन सब से आगे बढ़कर अपनी सफलता की दिशा में लगातार बढ़ना चाहिए इसी प्रयास से समाज शिक्षित और अधिक मजबूत बनेगा तथा अपराधिक मामलों में गिरावट आएगी।

www.duniyakikhoj.com

[ आशा है आप सब को यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें]

धन्यवाद

[ DUNIYA KI KHOJ ]

No comments

Powered by Blogger.